खबर का असर- प्रशासन आया हरकत में, 12 घण्टे से पहले ही हटाया चौराहे के बीच लगा पाइप
The Khabar Xpress 15 अगस्त 2025। आपके अपने न्यूज़ पोर्टल The Khabar Xpress ने अपनी विश्वसनीयता एक बार फिर से साबित की है। कल शाम को ही हमारे द्वारा प्रशासन की लापरवाही की खबर प्रकाशित की थी जिसमे हमने बताया था कि मुख्य बाजार भादानी कटले के पास जलदाय विभाग का पाइप सड़क से बाहर आकर दुर्घटना को दावत दे रहा है। इस खबर के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आज सुबह जल्दी ही उस पाइप को हटाकर आमजन को राहत प्रदान कर दी गयी।