बड़ी खबर-श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका शहर में विकसित करेगी कॉलोनियां
The Khabar Xpress 14 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा शहर में आवासीय कॉलोनी विकसित कटने पर विचार चल रहा है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि शहर के खसरा नं. 1464/1151, 926, 1209/927 में कॉलोनी विकसित करने के लिए आगामी 20 जून को नगरपालिका मण्डल की बैठक होगी जिसमे इन खसरमर कॉलोनी विकसित करने पर विचार विमर्श किया जायेगा।