अहमदाबाद प्लेन क्रैश में काल कल्वित यात्रियों को ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर दी श्रद्धांजलि, 16 जून को ललकार रैली
The Khabar Xpress 14 जून 2025। अहमदाबाद में 12 जून को प्लेन क्रैश में काल कल्वित हुए यात्रियों एवं भविष्य के डॉक्टर्स व नागरिकों को आज ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के धरनास्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजेंद्र स्वामी ने बताया कि इस दुर्घटना ने हर किसी के भी हृदय को झकझोर कर रख दिया है। धरनास्थल पर उपस्थित नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर मृतात्माओं के लिए दो मिनट का मौन रखा।