विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना
The Khabar Xpress 24 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज विधानसभा में ऊर्जा , खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की माँग संख्या 54 व 55 पर बोलते हुए क्षेत्र की बिजली व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और खाद्य और गरीब कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा बिगाड़ी गई व्यवस्थाओं को सुधारकर राजस्थान को फिर से विकास की पटरी पर लाने का काम किया है।