श्रीडूंगरगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष की हुई घोषणा, ओमप्रकाश गुरावा का नाम घोषित

The Khabar Xpress 02 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस ने आखिर लंबे अंतराल के बाद शहर अध्यक्ष की घोषणा कर ही दी। प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस ब्लॉक शहर अध्यक्ष की घोषणा करते हुए ओमप्रकाश गुरावा का नाम घोषित कर दिया। RGPRS के प्रदेश महासचिव विमल भाटी, संगठन सचिव मूलचंद स्वामी, राधेश्याम सारस्वत सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरावा की घोषणा पर प्रसन्नता जताते हुए शुभकामनाएं दी।