राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले रामगोपाल सुथार, नई कौशल नीति पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

The Khabar Xpress 02 जुलाई 2025। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी से मुलाकात की। इस दौरान वर्ष 2025 की नई कौशल नीति श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। रामगोपाल सुथार ने मुख्यमंत्री को महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए मुख्यमंत्री नई कौशल नीति 2025 के माध्यम से काम करने के लिए योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। योजनाओं के अंतर्गत पंचायत स्तर पर राजमिस्त्री कार्य का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।