दी खबर एक्सप्रेस 23 अगस्त 2023। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती परीक्षा की डेट घोषित कर दी है। आरपीएससी की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरपीएसी जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। इस संबंध में अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उचित समय पर प्रकाशित किया जाएगा। आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के जरिए जूनियर लीगल ऑफिसर के कुल 140 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
परीक्षा पैटर्न:
आरपीएससी लीगल ऑफिसर परीक्षा में 4 प्रश्नपत्र होंगे।
पेपर-1 में भारतीय संविधान, मूलभूत अधिकार, नीति निर्देशक सिद्धांत और कानूनी अधिकार, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट और अटॉर्नी जनरल की कार्यप्रणाली के बारे में होगा।
पेपर-2 में दंड प्रक्रिया व नागरिक संहिता के विधानों से जुड़ प्रश्न जो आमतौर पर सरकारी कार्यालयों से संबंधित होंगे, उन्हें महत्व दिया जाएगा।
पेपर – 3 में साक्ष्य कानून, लिमिटेशन एक्ट, क़ानूनों की व्याख्या, प्रारूपण और सम्प्रेषण से संबंधित प्रश्न होंगे।
पेपर – 4 भाषा का पेपर होगा। इसमें सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी होगी।
प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र 50 अंकों का होगा। प्रत्येक पेपर में पास होने के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।














