एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में दूरदर्शी और समावेशी बजट: रामगोपाल सुथार

Published on: February 1, 2026

The Khabar Xpress 01 फरवरी 2026। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में एक दूरदर्शी और समावेशी बजट है।
इस बजट में कौशल विकास को रोजगार सृजन से जोड़ते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया गया है, जो समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
बजट में पर्यटन जैसे रोजगार-सक्षम क्षेत्रों के विकास के साथ युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण की योजनाओं का प्रावधान किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, महिलाओं एवं श्रमिक वर्ग को कौशल से जोड़कर उन्हें उद्यमिता की ओर प्रेरित करना इस बजट की प्रमुख विशेषता है।
ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमों को सशक्त बनाने की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। वहीं, दिव्यांगजनों के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करता है।
शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना का प्रावधान बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भविष्य की कुशल मानव संसाधन तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति

अपनों से दूरी…. तो झंडा कौन उठाएगा ?, पुराने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता हाशिए पर… क्या श्रीडूंगरगढ़ में संगठन अपनी सबसे बड़ी ताकत खो रहा है ?

धरना हुआ… और व्यवस्था को याद आ गया कि अस्पताल भी चलाना है !

तीसरे दौर की वार्ता में बनी आंशिक सहमति, करीब साढ़े सात घंटे तक चला धरना, वैकल्पिक ट्रॉमा व्यवस्था, अतिरिक्त डॉक्टर, सोनोग्राफी मशीन व फोरलेन सर्वे पर प्रशासन ने दिया भरोसा, देखे वीडियो

ट्रॉमा सेंटर प्रदर्शन- धरना स्थल पर पहुंचा प्रशासन, वार्ता बेनतीजा, आंदोलनकारियों ने दिया एक घंटे का अल्टीमेटम, देखे वीडियो..

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

Leave a Comment