एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कांग्रेस संगठन में श्रीडूंगरगढ़ के युवा को मिली प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी

Published on: January 25, 2026

The Khabar Xpress 25 जनवरी 2026। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान में श्रीडूंगरगढ़ के युवा रजनीश सैनी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आरजीपीआरएस-राजस्थान की नियुक्ति समिति एवं प्रभारी की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जी के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी.बी. यादव ने श्रीडूंगरगढ़ के युवा रजनीश सैनी को आरजीपीआरएस का स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। सैनी की नियुक्ति दो वर्ष या आगामी नियुक्ति तक जारी रहेगी। क्षेत्र के कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने सैनी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सैनी संगठन की आचार संहिता का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए जमीनी स्तर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने में पूर्ण समर्पण एवं रचनात्मक कार्यों के साथ योगदान देंगे। विक्रमसिंह राठौड़, मूलचंद स्वामी, प्रकाश दुसाद सहित क्षेत्र के नेताओ ने सैनी की नियुक्ति पर बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment