एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

डंपिंग ग्राउंड में मृत गौवंश का मामला- जिला कलेक्टर और मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल को सौंपा गया ज्ञापन

Published on: January 13, 2026

The Khabar Xpress 13 जनवरी 2026। आज श्री डूंगरगढ़ में सेवा समिति एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्टर और मंत्री जी अर्जुनराम जी को ज्ञापन सौंपा गया।

सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित एवं मनोज कुमार डागा उपस्थित रहे। समिति द्वारा ज्ञापन के माध्यम से माँग रखी गई कि—
• गोवंश की मृत्यु के मामलों में शीघ्र पोस्टमार्टम कराया जाए एवं
• दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
• शहर एवं डम्पिंग यार्ड में मौजूद समस्त गोवंश को तुरंत गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाए।
• डम्पिंग यार्ड की चारदीवारी निर्माण तथा सुरक्षा हेतु गार्ड की स्थायी व्यवस्था की जाए।

वहीं विश्व हिंदू परिषद की ओर से फतेह सिंह जांगिड़, वासुदेव शर्मा, विनोद सैन, हरिकिशन व्यास, बलदेव दास भादानी, मनु सेवग, लक्ष्मण उपाध्याय एवं यशविंदर सिंह उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू परिषद की ओर से कहा गया कि यदि शीघ्र ही इन माँगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो विहिप एवं सेवा समिति के नेतृत्व में समस्त गौ-भक्त श्री डूंगरगढ़ से बीकानेर मुख्यमंत्री सभा स्थल तक पैदल कूच करेंगे तथा मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी माँगें रखेंगे, जिसकी अनुमति प्रशासन द्वारा प्रदान की जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment