एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

डंपिंग ग्राउंड में गौवंश मौत का मामला- मौके से पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार बिना जवाब दिये निकले, निगरानी समिति का हुआ गठन, देखे वीडियो…

Published on: January 8, 2026

The Khabar Xpress 08 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के कालूरोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में गौवंश की अकाल मौत का मामला अभी तक सुलझा नही है। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ SDGH समिति के सदस्यों ने कल श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन दिया था कि डंपिंग ग्राउंड में मरी हुई गायों का पोस्टमार्टम करवाया जाए एवं वहां विचरण कर रहे गौवंश को उचित जगह भेजा जाए जिस पर आज नगरपालिका के कार्मिक एवं समिति के सेवादारों के सहयोग से गौवंश को कालूरोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में भिजवाया जा रहा है।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने देखा मौका

बीकानेर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक बिरमाराम उपनिदेशक के साथ डंपिंग ग्राउंड पहुंचे। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने गोवंश के मृत देह को देखा है तो उनका जवाब है कि यहां कोई मृत गौवंश है ही नही। उसके बाद सेवा समिति के सेवादारों ने उनको पूरे ग्राउंड का निरीक्षण करवाया और मृत गौवंश के असंख्य शवो को दिखाया साथ ही मेडिकल वेस्ट को भी दिखाया। जब समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने उनसे इनके पोस्टमार्टम की मांग की तो वे अपना पल्ला झाड़ते दिखे कि हमे यहां प्रशासन से पोस्टमार्टम के बारे में नही कहा गया है। मौके पर ही तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा को बुलाया गया तो उन्होंने भी पोस्टमार्टम से पल्ला झाड़ लिया। साथ ही समिति के सदस्यों के सवालों से बचते दिखे और बिना कोई निस्तारण किये वहां से चले गए। उनके तुरंत बाद ही पशुपालन विभाग के पदाधिकारी भी वहां से निकल गए।

बड़े बेआबरू होकर तेरे कूँचे से निकले….देखे वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/1Eyq1xGEQ9

देखे पूरा वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/188hCtUa8B

समिति ने बनाई रूपरेखा

समिति सदस्यों ने अधिकारियों के बिना जवाब दिए जाने पर रोष जताया और आगे की कार्यवाही के लिये रुपरेखा बनाई जा रही है। क्षेत्र सहित प्रदेश व जिला स्तर के सभी संगठनों से सम्पर्क किया जा रहा है। NGT और डब्ल्यूएचओ से भी संपर्क किया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण को उच्चतम स्तर पर न्यायिक प्रक्रिया में लिया जाएगा। साथ ही समिति अपने ग्रुप्स से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से भी राय ले रही है और इस पूरे मुद्दे को वहां ले जाने की तैयारियां की जा रही है।

उपखंड अधिकारी ने बनाई निगरानी समिति

श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने The Khabar Xpress की खबर पर संज्ञान लेते हुए बायोमेडिकल वेस्ट के डंपिंग ग्राउंड में डिस्पोज करने पर निगरानी समिति का गठन किया। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सा संस्थानों, लैब्स और मेडिकल स्टोरों में बायोमेडिकल अपशिष्ट निस्तारण की संयुक्त जांच कर विस्तृत रिपोर्ट उपखण्ड अधिकारी को प्रस्तुत की जाए।

उपखण्ड स्तर पर निगरानी समिति का अध्यक्ष तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा को बनाया गया है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी को सचिव एवं थानाधिकारी कश्यप सिंह, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ को सदस्य बनाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सा संस्थानों को बायोमेडिकल अपशिष्ट का पृथक्करण, संग्रहण, उपचार एवं सुरक्षित निपटान पर्यावरणीय मानकों के अनुसार होना चाहिये।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment