The Khabar Xpress 27 नवम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के युवा भाजपा नेता एवं क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले कस्बे के मोमासर बास निवासी शिवप्रसाद तावणियाँ को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासभा के प्रमुख महामंत्री रोशन लाल शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम जैमनी के आदेश पर तावणियाँ को जिला बीकानेर ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि तावणियाँ संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए जिले के सभी ब्राह्मण बंधुओं को साथ लेकर महासभा की गतिविधियों को गति देंगे।
आदेश में बताया गया है कि नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष जिले में संगठन को मजबूती देने के साथ संगठन में नए सदस्यों को जोड़कर संगठन की रीति नीति को समाज के हर तबके तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा संगठन का विस्तार करके महिला एवं युवा इकाई को मजबूती देने और सामाजिक कार्यक्रमों को सक्रिय करने में अपनी अहम भूमिका निभाएँगे।

महासभा द्वारा तावणियाँ को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके मित्रों एवं परिजनों द्वारा फोन पर बधाई मिल रही है। राजस्थान सरकार में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत, विमल भाटी, सांवरमल सारस्वत, भाजपा जिलामंत्री भरत सुथार, पंडित गोपाल शास्त्री व्यास, कन्हैयालाल स्वामी, राजेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद तावणियाँ को शुभकामनाएं दी।









