एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सीएमआर में की मुलाकात, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

Published on: November 4, 2025

The Khabar Xpress 4 नवम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और विधानसभा क्षेत्र में हो रहे व प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में निरंतर अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि क्षेत्र की कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं अभी लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण करवाया जाए ताकि जनता को जनहित की सुविधाएं त्वरित गति से मिल सकें।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक सारस्वत को आश्वासन दिया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विकास की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।

विधायक सारस्वत ने इस दौरान 650 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन आधारित पेयजल योजना को शीघ्र शुरू करवाने तथा उप जिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने का आग्रह किया।
शिक्षा, चिकित्सा और प्रशासन से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।
प्रदेश में होने वाली अनेक दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए रतनगढ़ से बीकानेर नेशनल हाईवे पर राजमार्ग को फोरलेन मार्ग बनाने की मांग राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को करने के लिए कहा।
उन्होंने मुख्यमंत्री को समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में फैले भ्रष्टाचार के मामलों से भी अवगत करवाया और कहा कि जिन किसानों को अभी तक टोकन नहीं मिले हैं, उनकी मूंगफली तुलाई सुनिश्चित की जाए। भ्रष्ट अधिकारियों पर करवाई करने के लिए भी मुख्यमंत्री से किया निवेदन।

समर्थन मूल्य पर मुंफली तुलाई में बिजली बिल को किया जावे अनिवार्य

साथ ही विधायक ने सुझाव दिया कि मूंगफली तुलाई के लिए बिजली बिल को अनिवार्य किया जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे। उन्होंने प्रति किसान 40 क्विंटल की सीमा बढ़ाने तथा टोकन से वंचित किसानों को प्राथमिकता से टोकन जारी करवाने का भी निवेदन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment