The Khabar Xpress 08 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ के गुसांईसर बड़ा गांव में पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का अवलोकन करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा थोड़ी देर में ही पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, मंत्री सुमित गोदारा, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया, बीकानेर प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर,भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया, उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंच चुके है।










