एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राज्यमंत्री ने किया रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 बेनर का अनावरण, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद करेगा 17 सितंबर को पूरे विश्व में रक्तदान

Published on: July 5, 2025

The Khabar Xpress 05 जुलाई 2025। तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ द्वारा दिनांक 5 जुलाई 2025 को राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार) एवं मालू भवन में साध्वी संगीतश्रीजी एवं डॉ साध्वी परम प्रभा जी के पावन सानिध्य में श्रीमती अंजू देवी पारख नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 17 सितंबर को होने वाले रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के बैनर का अनावरण किया गया।

परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् भारत सरकार के साथ मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा के नेतृत्व में 362 शाखाओं के माध्यम से आगामी 17 सितंबर 2025 को रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के तहत विश्वव्यापी रक्तदान शिविरो का आयोजन करने जा रही है।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री अमित नाहटा ने बताया कि गत वर्षों में रक्तदान के क्षेत्र में कई बड़े आयोजनों के साथ हमारी संस्था ने विश्व स्तर पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। वर्ष 2022 में हमारी संस्था द्वारा भारत सरकार के साथ मिलकर एक ही दिन में 6000+ रक्तदान शिविरो का आयोजन कर 2.5 लाख यूनिट से अधिक रक्त इकट्ठा कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। अपने इन्ही सेवाकिय कार्यों से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड,एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड,इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड आदि में ABTYP का नाम दर्ज है।

मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के राष्ट्रीय प्रभारी हितेश भांडिया का कहना हैं कि देश में रक्त की कमी की आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए 17 सितम्बर 2025 को हम भारत सरकार एवं देश और विदेश के विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर विश्व स्तर पर लगभग 8000 से अधिक रक्तदान शिविरो का आयोजन करने जा रहे है।
MBDD राष्ट्रीय सहप्रभारी सौरभ पटावरी द्वारा संपूर्ण देशवासियों से आह्वान किया गया कि मानवता के इस महायज्ञ में अपनी आहुति अवश्य प्रदान करें।

परिषद् मंत्री पियुष बोथरा ने बताया कि हमारी श्री डूंगरगढ़ परिषद् द्वारा भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर 2025 को अपने नजदीकी रक्तदान शिविर पर जाकर रक्तदान जरूर करें।

इस दौरान सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल से उपाध्यक्ष श्रीमति मंजू देवी बोथरा व कोषाध्यक्ष श्रीमति सुमन देवी पुगलिया एवं तेयुप श्रीडूंगरगढ़ के पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्य व किशोर मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment