The Khabar Xpress 14 जून 2025। क्षेत्र के लिए आज का शनिवार खुशियों की सौगात लेकर आया। आज नीट यूजी के परिणाम घोषित हुए जिसमे कस्बे के अपना परचम लहराया। सबसे पहले श्रीडूंगरगढ़ की छात्रा एवं अखिल भारतीय जसनाथी महासभा के अध्यक्ष नत्थुनाथ मंडा की सुपौत्री एवं जयप्रकाश मंडा की पुत्री रौनक मंडा की सफलता ने हम सबका मान बढ़ाया। अब खबर मिली है कि कस्बे के ही होनहार छात्रशक्ति ने अपना परचम लहराया है। कस्बे के आडसर बास निवासी मनसुख ओड के पुत्र महेश चौहान ने आल इंडिया 7421 रेंक प्राप्त कर अपने समाज एवं परिवार के साथ कस्बे को गौरवान्वित किया है तो श्रीडूंगरगढ़ के ही स्व कन्हैयालाल मोदी की पौत्री व दिलीप मोदी की पुत्री नंदिनीमोदी ने भी 14620 रेंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बता देवे कि नंदिनी के भाई राहुल मोदी पुत्र विजय मोदी पौत्र स्व कन्हैयालाल मोदी भी डॉक्टर है। महेश चौहान ने अपनी स्कूली शिक्षा श्रीडूंगरगढ़ के सेसोमूं स्कूल से हासिल की है।













