एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बेनर संघर्ष समिति का, मंच कॉमरेड का, मुद्दे बिजली, पानी और ट्रॉमा

Published on: June 3, 2025

The Khabar Xpress 03 जून 2025। आज श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के आगे धरना दे रही ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति का 233वां दिन था। समिति ने उपखंड कार्यालय के समक्ष आज चेतावनी सभा का आयोजन किया। सभा मे उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करने के बाद समिति द्वारा तहसीलदार के मार्फ़त उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

बेनर संघर्ष समिति का

15 अक्टूबर 2024 को जब कस्बे के कुछ ऊर्जावान युवाओं द्वारा श्रीडूंगरगढ़ की ज्वलन्त समस्या ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को लेकर संघर्ष समिति का गठन कर उपखंड कार्यालय के समक्ष धरना आरम्भ किया गया था तब ये हर नागरिक को महसूस हुआ कि कस्बे में ट्रॉमा सेंटर निर्माण की सभी बाधाएं दूर होकर जनहित में इसका निर्माण होना चाहिए, लेकिन हुआ इसका उल्टा। दानदाताओं और प्रशासन के बीच के कागजात वायरल होते गए और लोगो का मन उचेटने लगा। हर किसी को इसमें राजनीति की बू आने लगी। आमजन ने इसके प्रति सोचना बंद कर दिया लेकिन राजेंद्र स्वामी जैसे युवा अपनी धुन में लगे रहे कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण तो जरूर होना चाहिए जो कि हर कोई चाहता है। 15 अक्टूबर 2024 से ही ये धरनार्थी ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के बेनर तले संघर्ष करने लग गए।

मंच कॉमरेड का

श्रीडूंगरगढ़ संघर्ष समिति के संघर्ष की शुरुआत कस्बे के ऊर्जावान युवा राजेन्द्र स्वामी के द्वारा हुई जिसमें युवा जुड़ते गए और कारवां बढ़ता गया। फिर इसमें जुड़े पुर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया और उनके साथी माकपा के कार्यकर्ता। जिस समिति की शुरुआत जोशीले युवाओं ने की थी वो पुर्व विधायक व उनके साथियों के लिए राजनैतिक मंच बन गया और इस संघर्ष की पूरी कमान उनके हाथों में आ गयी। जैसा कि क्षेत्रवासियों को मालूम है कि ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की स्वीकृति भी पुर्व विधायक के कार्यकाल में हुई थी तब लाजमी भी था कि पुर्व विधायक द्वारा इस मुद्दे पर अंतिम स्तर तक बना रहा जाए क्योंकि स्वीकृति के बाद ट्रॉमा सेंटर एवं उपजिला अस्पताल की नींव भी उनके द्वारा रखी गयी थी। आज की चेतावनी सभा मे ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के मंच पर पुर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, माकपा नेता और नोहर विधायक प्रत्याशी मंगेज चौधरी, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव छगन चौधरी, अखिल भारतीय किसान सभा बीकानेर के जिलाध्यक्ष जेठाराम लाखुसार, कॉमरेड श्याम सुंदर आर्य, पुर्व प्रधान भागुराम सहू, एसएफआई जिलाध्यक्ष विवेक लावा, पुर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी सहित अनेक नेता उपस्थित रहे। संघर्ष समिति के रामकिशन गावड़िया, रामनिवास बाना, जगदीश रेगर, राजाराम गोदारा, सुभाष जावा, प्रतीक शर्मा, मदनलाल प्रजापत, राजेंद्र स्वामी, खिराज ऊपनी, मघाराम मेघवाल, मोहन मेघवाल भी उपस्थित रहे।

पूरी सभा के दौरान किसी भी नजरिये से ये नहीं लगा कि जिस ट्रॉमा सेंटर के मुद्दे पर हर आम आवाम को जुड़ना चाहिए था और अपनी मौजूदगी दर्ज करवानी चाहिए थी वहां पर संघर्ष समिति के बेनर तले पूरा मंच ही कॉमरेड मय हो गया था। शहरवासी इस पूरी सभा से ही लगभग दूर ही रहे और ना ही कॉमरेड की मौजूदगी में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के बेनर तले आ पाये।वहीं दानदाताओं के प्रतिनिधि की भी अनुपस्थिति रही। जिस कारण संघर्ष समिति का ये मुद्दा आमजन के मुद्दा न होकर पार्टी विशेष का मुद्दा बन गया।

मुद्दे बिजली, पानी और ट्रॉमा

उपखंड कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ के आगे ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति की आज की चेतावनी सभा मे ट्रॉमा सेंटर निर्माण के अलावा भी बिजली और पानी के मुद्दे छाए रहे। जो संघर्ष समिति सिर्फ ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए ही बनी थी जिसका मुख्य ध्येय ही श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण था वो आज अपने प्रमुख उद्देश्य से भटकती दिखी। आज की चेतावनी सभा मे ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति पूर्णरूप से राजनीति की भेंट चढ़ गई और वहाँ मंच पर भी अन्य मुद्दे हावी हो गए। ट्रॉमा सेंटर संघर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी को लिखे ज्ञापन में ट्रॉमा सेंटर निर्माण के अलावा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल व बिजली की समस्याओं के निराकरण की भी मांग रखी। साथ ही ट्रॉमा निर्माण एवं बिजली पानी की समस्याओं का निराकरण नही होने पर आगामी 9 जून को हर गांव में धरना और 16 जून को ‘ललकार रैली’ के आयोजन की घोषणा की गई।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/1Ah6Dg57se/

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment