एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विरोध के साथ हुआ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का शहर में स्वागत, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश, देखे वीडियो

Published on: May 20, 2025

The Khabar Xpress 20 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर विरोध के नारों से स्वागत हुआ। यहाँ उपखंड कार्यालय के आगे ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिये धरने पर बैठे युवकों ने प्रदेशाध्यक्ष के काफिले के आगे ट्रॉमा निर्माण नहीं होने की तख्तियां हाथों में लेकर विरोध जताया। पुलिस उन विरोध प्रदर्शन करने वालो को थाने उठाकर ले आई। इस कार्यवाही का विरोध जताते हुए थाने में कांग्रेस और कॉमरेड के कार्यकर्ता और नेता जुट रहे है। पुलिस की इस कार्यवाही को अनैतिक बताया। पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, क्रांतिकारी दलित नेता राजेन्द्र मेघवाल बापेऊ, विमल भाटी सहित अनेक नेता श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना पहुंच गए।

भाजपा कार्यालय में हुआ प्रदेशाध्यक्ष का पुष्पवर्षा से स्वागत

श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय पहुंचने पर राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ शहर अध्यक्ष भाजपा देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन, भाजपा देहात ओबीसी मोर्चा बीकानेर जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, कुम्भनाथ सिद्ध, भाजपा शहर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा भादानी, शिवप्रसाद तावणियाँ, देहात जिलाध्यक्ष महिला कुसुम सारस्वत सहित अनेक भाजपा नेताओं ने किया।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशनोक एवं बीकानेर में होने वाली जनसभा में अधिकाधिक सम्मिलित होने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के नापाक इरादों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए युवकों द्वारा तख्तियां दिखाए जाने पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण पूर्व सरकार के लिए गए अविवेकपूर्ण निर्णय के लिए अटका हुआ है अगर भामाशाह ट्रॉमा सेंटर निर्माण के इच्छुक है तो बताये हम जल्द ही शुरू करवाने के पक्ष में है।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी कार्यकर्ताओं को कल 21 मई को सुबह 9 बजे हेमू कालानी पार्क सिंधी कॉलोनी से होने वाली तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने का आह्वान किया। इस दौरान सी.आर चौधरी, भाजपा देहात बीकानेर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, तिरंगा यात्रा के संयोजक गजेन्द्र सिंह, प्रदेश सोशल मीडिया से जीतमल पंचारिया मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा ने भी किया प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

देखे भाजपा कार्यालय में स्वागत का वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/1Dt2yQP9kN/

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को दिखाई विरोध की तख्तियां

https://www.facebook.com/share/v/18qREAJkMb/

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment