The Khabar Xpress 20 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के 144वां स्थापना दिवस 25 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ का स्थापना दिवस समारोह श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा बड़े ही धूमधाम से 25 मई को मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का संयोजन श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति करेगी जिन्होंने गत वर्ष 143वां स्थापना दिवस समारोह मनाया था। इसी समारोह की तैयारी को लेकर श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति की बैठक सोमवार शाम को आयोजित हुई। समिति सदस्यों ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत और नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा की पहल पर प्रथम बार नगरपालिका द्वारा श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस आयोजन के देश के सुप्रसिद्ध कलाकार छोटूसिंह रावणा अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। दिल्लीक प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अघोरी नृत्य का मंचन होगा। स्थानीय भजन गायक हनुमान कुदाल भी अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। समिति ने बताया कि नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संयोजन श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति करेगी जो कार्यक्रम संबंधित सभी व्यवस्थाये संपादित करेगी।
25 मई को मनाया जाएगा 144वां श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस, छोटूसिंह रावणा सहित सुप्रसिद्ध कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Published on: May 20, 2025









