एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आज आयेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, 21 मई को श्रीडूंगरगढ़ में होगी विशाल तिरंगा यात्रा

Published on: May 20, 2025

The Khabar Xpress 20 मई 2025। गुरुवार 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर आएंगे। बीकानेर सहित प्रदेश भाजपा के सभी बड़े पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए है और जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज मंगलवार, 20 मई सुबह करीब 10.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर पार्टी कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार की अगुवाई में भाजपा के नेताओ एवं कार्यकर्ताओ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। कल सोमवार सुबह राठौड़ के अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन विधायक सेवा केंद्र पर हुआ। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष माननीय प्रधानमंत्री के बीकानेर दौरे की तैयारियों में जुटे हुए है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को पहली बार प्रदेशाध्यक्ष से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

21 को विशाल तिरंगा यात्रा

भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी ने बताया कि भारतीय सेना के पाकिस्तान के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर मे पराक्रम और शौर्यपूर्ण विजय के उपलक्ष्य पर 21 मई को सुबह 9:15 बजे विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। ये तिरंगा यात्रा शहीद हेमू कालानी पार्क सिंधी कॉलोनी से रवाना होगी। दर्जी ने कहा कि सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में हर क्षेत्रवासी अपना योगदान देवे। इस तिरंगा यात्रा में अधिकाधिक शामिल होवे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment