एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पूर्व मंत्री एवं बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत के प्रशंसकों ने मनाया अपने जननेता का जन्मदिन

Published on: May 18, 2025

The Khabar Xpress 18 मई 2025। राजस्थान के पूर्व ऊर्जा मंत्री बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत के प्रशंसकों ने आज श्रीडूंगरगढ़ में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। डॉ कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत बाली से छठी बार विधायक बने है। पूर्व में वे राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे थे। इसके अलावा सरकार के कई विभागों में भी पदस्थ रहे है। युवा भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ ने बताया कि पुष्पेन्द्रसिंह राणावत छोटी उम्र (29) में ही प्रधान चुने गए। उसके बाद वे छह बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य चुने गए।

राजनैतिक जीवन

1993 में ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष चुने गये।

2000 से 2002 – 13 फरवरी 2014, बाली पंचायत समिति के प्रधान चुने गये।

2002 से 2003 – भैरों सिंह शेखावत के भारत के उपराष्ट्रपति बनने के बाद 2002 में हुए चुनाव में बाली सीट से विधायक चुने गए।

2003 से 2008 – राजस्थान विधानसभा चुनाव, 2003 में बाली सीट से विधायक चुने गए।

2008 से 2013 – 2008 राजस्थान विधानसभा चुनाव में बाली सीट से विधायक चुने गए।

2013 से 2018 – 2013 राजस्थान विधानसभा चुनाव में बाली सीट से विधायक चुने गए और श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया की राजस्थान कैबिनेट में ऊर्जा और कानून मंत्री नियुक्त किए गए ।

2014 – 2015 सदस्य, अनुमान समिति “बी” (2014-2015)।

2014 – 2015 सदस्य, व्यापार सलाहकार समिति (2014-2015)।

2018 से 2023 – बाली सीट से विधायक चुने गए 2018 राजस्थान विधानसभा चुनाव एवं 2023 से अभी वर्तमान तक।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ सिंह, राजेश शर्मा, जयचंद कायल, कैलाश तावणियाँ, कैलाश सारस्वत, मनोज कायल, योगेश सारस्वत, किशन पूरी, मोहित, श्रीडूंगरगढ़ टेम्पो यूनियन के अध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी, हड़मान सिंह घाबरिया सहित अनेक प्रशंसक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment