एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

संभागीय आयुक्त, महानिरीक्षक पुलिस, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Published on: May 9, 2025

The Khabar Xpress 09 मई 2025। संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओम प्रकाश, जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने शुक्रवार देर शाम वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले भर के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक के दौरान निर्देश दिए गए कि वर्तमान स्थिति में सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता, तत्परता और जवाबदेही से कार्य करें। अधिकारियों का रिस्पॉन्स त्वरित हो तथा निर्देशों की समयबद्ध व अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए।

किसी भी प्रकार की अफवाह से सावधान रहने और इसे फैलने से रोकने, पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित करने, हेल्पलाइन नंबर 100, 1090, 112 और साइबर हेल्पलाइन को प्रचारित करने, सूचना तंत्र को मजबूत करने, थानावार सीएलजी बैठकें करने, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अनावश्यक सामग्री अपलोड नहीं और इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार सभी स्थानों पर पर्याप्त मेडिकल किटें रखने, अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत और अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिले के सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment