The Khabar Xpress 07 अप्रैल 2025। कल 6 अप्रैल को रामनवमी के पावन पर्व पर आयोजित विशाल धर्मयात्रा में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी के द्वारा धर्मयात्रा में शामिल कार्यकर्ता के साथ मारपीट, गाली गलौज, धक्कामुक्की के खिलाफ आज विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में बैठक हुई जिसमें ये फैसला लिया गया कि कल हुई घटना के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। श्यामसुंदर पारीक ने बताया कि कल श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारीने जिस प्रकार का व्यवहार किया है वो असहनीय है। इसको किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पारीक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा जिसमे थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी को सस्पेंड करने की मांग की जाएगी। कल मंगलवार 8 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय से प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार से होते हुए उपखंड कार्यालय तक जायेंगे। विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति, बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे और एक स्वर में थानाधिकारी के दुर्व्यवहार की खिलाफत की।
धर्मयात्रा में श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी की धक्कामुक्की-मारपीट और गाली गलौज के खिलाफ कल होगा उग्र प्रदर्शन
Published on: April 7, 2025









