एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ धर्मयात्रा में बवाल, आयोजन समिति ने लगाए स्थानीय थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी पर दादागिरी एवं मारपीट के आरोप, देखे वायरल वीडियो

Published on: April 6, 2025

The Khabar Xpress 06 अप्रैल 2025। हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीडूंगरगढ़ में रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित धर्मयात्रा साम्प्रदायिक सौहार्द और श्रद्धा के साथ अपने निर्धारित मार्ग से संचालित हो रही थी। समूचे कस्बे में उत्सव जैसा वातावरण था और धर्मयात्रा में शामिल हर सहयात्री उल्लास और ऊर्जा से लबरेज नजर आ रहा था। प्रशासन की ओर से भी शांतिपूर्ण आयोजन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।

धर्मयात्रा के दौरान उस समय अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न हो गई जब वर्तमान थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने एक युवक द्वारा धर्मध्वजा फहराने पर आपत्ति जताते हुए न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि युवक के साथ धक्कामुक्की तक कर डाली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थानाधिकारी इतने उत्तेजित हो गए कि युवक के पीछे तेज़ी से चलकर उसे पीटने की भी कोशिश की, जिसे धर्मयात्रा के अग्रणी आयोजकों ने बीच में आकर रोका।

घटना के बाद युवक मायूस और भावुक हो गया और उपस्थित जनसमूह में असंतोष व्याप्त हो गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सीओ निकेत पारीक और अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को तत्काल शांत करवाया।

इस व्यवहार को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, सेवा समिति, धर्मयात्रा समिति सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों और आम जन ने गहरी नाराजगी जताते हुए इसे चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस प्रकरण को लेकर आगामी सोमवार सुबह 10 बजे एक बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के कथित गैर जिम्मेदाराना रवैये के विरुद्ध आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान श्याम पारीक व्यापार मंडल अध्यक्ष, भंवर लाल दुगड़, भैराराम डूडी, जगदीश स्वामी, महेश माली, वासुदेव सारस्वत, संतोष बोहरा, श्याम जोशी, प्रदीप जोशी, फ़तेहसिंह जांगिड़, भिखाराम सुथार, अशोक नाई, केके जांगिड़, मदन सोनी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment