एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सरकार ने बढ़ाई मूंगफली खरीद समय सीमा, विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, होगा किसानों को फायदा

Published on: February 28, 2025

The Khabar Xpress 28 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ सहित प्रदेश के अनेकों किसानों की मूंगफली के समर्थन मूल्य पर खरीद से वंचित रहने के कारण किसानों ने क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत से सरकार द्वारा समय अवधि बढ़ाने की मांग की थी। विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से किसानों के हितो को ध्यान में रखते हुए समय अवधि को बढ़ाने के लिए निवेदन किया था जिस पर विचार करते हुए आज राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों के मूँगफली को समर्थन मूल्य पर खरीद की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया।
राज्य की ओर से स्टेट एजेंसी राजफ़ैड ने आज नेफेड के साथ वार्ता कर मूँगफली तुलाई की अवधि को 10 मार्च तक बढ़ाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त कर दी है।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के साथ सम्पूर्ण प्रदेश के जो किसान अपनी मूँगफली तुलाई से वंचित रह गये थे। अब उनको अपनी मूँगफली तुलाई के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा। विदित रहे कि इससे पहले भी विधायक सारस्वत के प्रयासों से राजस्थान सरकार ने 13 दिवस की अवधि बढ़ाई थी और अब 10 दिवस की अवधि ओर बढ़ा दी है। इससे किसानों में खुशी की लहर है और वंचित किसान ओर अधिक लाभान्वित होंगे। किसानों के हित के लिए किए गए इस निर्णय के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment