विधायक ताराचंद सारस्वत ने दी क्षेत्र को सड़को की सौगात, श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर एवं बिग्गा से तोलियासर की सड़क का शिलान्यास

The Khabar Xpress 16 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सड़को का शिलान्यास किया। विधायक सारस्वत ने आज श्रीडूंगरगढ़ के कालू रोड से पूनरासर जाने वाली 22 किलोमीटर सड़क एवं क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में से एक तोलियासर धाम से बिग्गा धाम की सड़कों का शिलान्यास किया।

\"\"

विधायक सारस्वत ने शिलान्यास समारोह में आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि पूनरासर धाम बालाजी के दर्शन करने के लिए भक्तों को सेरूणा देकर जाना पड़ता था और 50 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था। अब उन सभी के लिए सरल और सुगम यात्रा हो जाएगी।

तीन धार्मिक स्थलों का सेतु बनेगी ये सड़क

विधायक सारस्वत ने बताया कि वर्षों से बिग्गा और तोलियासर के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने पर आज बेहद खुशी हो रही है। विधायक ने कहा कि तोलियासर ग्रामवासियों को अगर बिग्गा जाना पड़ता था तो श्रीडूंगरगढ़ से होकर जाना पड़ता था। अब इस सड़क निर्माण से जहां कितासर से लेकर सातलेरा तक के ग्रामीणों के लिए तोलियासर पहुंचना सरल हो जाएगा तो आडसर से लेकर तोलियासर तक के ग्रामीणों का भी बिग्गा पहुंचना सुगम हो जाएगा। ये सड़क तीन धार्मिक स्थलों को जोड़ने का सेतु है। ये सड़क तोलियासर भैरूजी, बिग्गा भैरूजी और वीर बिग्गा जी महाराज के भक्तों को आपस मे जोड़ेगी।

\"\"

कार्यक्रम में सरपंच जसवीर सारण, तोलियासर सरपंच गिरधारीसिंह राजपुरोहित, बजरंगलाल ओझा, भंवरलाल तावणियाँ, मेघराज पुरोहित, बाबूलाल तावणियाँ, भतमल ओझा, संतोष ओझा, रघु लाल तापड़िया, वेद प्रकाश जाखड़, महावीर व्यास, श्याम दर्जी, रामकरण बावरी, सुरेंद्र सारण, राजूराम बावरी, जगदीश मेघवाल, संपत स्वामी, गणेश रंगा, बाबूलाल गिला, रामलाल भार्गव, भगवान राम जाखड़, कैलाश ओझा, महेंद्र सिंह, कुंभाराम जाखड़, जीतू सिंह, कैलाश मेघवाल, जगदीश, हंसराज मेघवाल, मांगीलाल, मंगलाराम मेघवाल जगदीश मेघवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक ताराचंद जी के साथ देहात भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट एवं भाजपा नेताओं सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग केअधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नारायण सेवग ने किया।

Leave a Comment