The Khabar Xpress 12 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में आज करोड़ो का बजट पेश किया गया। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा, पालिकाकर्मियो के अलावा नगरपालिका पार्षद मौजूद रहे। नगरपालिका का 2025-26 सत्र का बजट पेश कर दिया गया। 178.45 करोड़ रुपयों का मेगा बजट की घोषणा की गई।
हंगामेदार हुई शुरुआत
बजट की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। पालिकाकर्मी के द्वारा बजट प्रोसिडिंग के पेपर जब पार्षदों को बांट गए तो भाजपा पार्षद अरुण पारीक उखड़ गए। पार्षद अरुण पारीक ने बताया कि बैठक हॉल में आने पर पालिकाकार्मिक के द्वारा मुझे प्रोसिडिंग पेपर दिया गया जिसका एतराज मैने अधिशाषी अधिकारी एवं चेयरमैन को जताया और कहा कि ये प्रोसिडिंग पेपर पार्षद को 7 दिन पहले दिया जाना चाहिए जिससे हम इसको पढ़कर कोई सुझाव हो तो दे सके। इस बात को लेकर अधिशाषी अधिकारी और उनमें कहासुनी हो गयी और उन्होंने इन पेपर्स को भूंकळी बनाने का कह दिया। अधिशाषी अधिकारी द्वारा मुझे सदन से बाहर निकालने की धमकी दी। मैं इसके खिलाफ सदन में ही जमीन पर धरने पर बैठ गया। मेरे साथ नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार व अन्य भाजपा पार्षद जगदीश गुर्जर, संतोष बोहरा, रजत आसोपा भी नीचे ही धरने पर बैठ गए। फिर समझौते और अधिकारी के बीच मनमुटाव दूर कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई।
पार्षद जगदीश गुर्जर ने शहर में पार्किंग व्यवस्था, टेक्सी स्टेशन, LNT की मांग सदन के समक्ष रखी।
पार्षद रजत आसोपा ने दाधीच समाज के लिए जगह आवंटन की बात रखी। इसके अलावा पार्षद ने मांग की कि पालिका द्वारा श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस मनाया जाए एवं नगरपालिका द्वारा शहर का सौंदर्यीकरण किया जाए।
पार्षद विनोदगिरी गुसाईं ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
पार्षद लोकेश माली ने कहा कि कस्बे के युवाओं के लिये कस्बे में ढंग का एक भी स्टेडियम नहीं है। श्रीडूंगरगढ़ ताल मैदान का नवीनीकरण किय्या जाए और इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण किय्या जाए।
करीब आधे पार्षद रहे नदारद
कितनी बड़ी विडंबना है कि कस्बे के नागरिकों द्वारा अपनी आवाज़ उठाने के लिये चुनकर जनप्रतिनिधि भेजे जाते है लेकिन जब आवाज़ उठाने की बात आये तो ये पार्षद ही पालिका से नदारद मिलते है। आज कस्बे के विकास के लिए महत्वपूर्ण बजट पेश किया गया था लेकिन शहर के 40 पार्षदों में से 19 पार्षद ही अनुपस्थित रहे। इसमे प्रमुख रूप से भाजपा पार्षद प्रीति शर्मा, विक्रमसिंह शेखावत, परसराम राजपुरोहित (रामसिंह), श्रीमती राधा देवी, श्रीमती सुमन देवी, श्रीमती पूजा देवी, भरत सुथार, पवन उपाध्याय, श्रीमती लक्ष्मी देवी अनुपस्थित रही तो कांग्रेस के मंगतूराम मेघवाल, दिलशाद, रमजाना, पार्वती माली, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती कमला देवी, सलीम बहेलिया, श्यामसुंदर दर्जी के अलावा स्वतंत्र पार्षद श्रीमती डॉली देवी एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी भी अनुपस्थित रहे।
यहाँ देखे पूरा बजट और डाऊनलोड करे…









