The Khabar Xpress 12 फरवरी 2025। आजकल गलत खान-पान और बिगड़ी हुई लाइस्टाइल के चलते डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. ब्लड शुगर के पेशेंट्स को ठंड के दौराम अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सर्दियों में ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या अधिक हो जाती है. ठंड का मौसम डायबिटीज के मरीजों के लिए खास सावधानी का समय होता है. सर्दी में शुगर लेवल बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है. संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल श्रीडूंगरगढ़ के डॉ. के.एल. शर्मा बता रहे हैं कि इसके क्या कारण हो सकते है।
डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।
कारण-
ठंड में एक्टिविटी कम हो जाती है-
सर्दियों में लोग घर के अंदर रहना ज्यादा पसंद करते हैं. ठंड की वजह से वॉक पर जाना या एक्सरसाइज करना कम हो जाता है. इससे शरीर में कैलोरी बर्न कम होती है और शुगर लेवल बढ़ने लगता है.
सर्दी में भूख बढ़ जाती है-
सर्दियों में भूख ज्यादा लगती है. लोग तली हुई चीजें और मीठा खाना पसंद करते हैं. इन चीजों से शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है.
शरीर की इंसुलिन पर प्रतिक्रिया बदलती है-
ठंड में शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया धीमी हो जाती है. शरीर को सामान्य तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है, जिससे इंसुलिन की प्रभावशीलता कम हो सकती है.
स्ट्रेस और इन्फेक्शन का असर-
सर्दी के मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां ज्यादा होती हैं. शरीर जब किसी इन्फेक्शन से लड़ता है, तो शुगर लेवल पर भी असर पड़ता है. इसके अलावा, ठंड के कारण स्ट्रेस भी बढ़ता है, जो शुगर को बढ़ाने का एक बड़ा कारण है.
कैसे करें कंट्रोल-
1. रोज़ एक्सरसाइज करें-सर्दी में भी शारीरिक गतिविधि बनाए रखें। घर के अंदर ही योग या हल्की एक्सरसाइज करें.
2. डाइट पर ध्यान दें- तली-भुनी और मीठी चीजों से बचें. ज्यादा सब्जियां, सूप और हाई-फाइबर फूड खाएं.
3. शुगर लेवल चेक करें- सर्दी में शुगर लेवल जल्दी ऊपर-नीचे हो सकता है. इसे नियमित चेक करें ताकि समय पर पता चल सके
4. गर्म कपड़े पहने- ठंड से बचने के लिए सही कपड़े पहनें ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहे.
सर्दी में डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है. एक्टिव रहें, सही खानपान करें और शुगर लेवल पर नजर रखें. थोड़ी सावधानी से आप सर्दी में भी अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं.
Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।








