एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्री विश्वकर्मा जयंती पर राजकीय अवकाश की मांग, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Published on: February 6, 2025

The Khabar Xpress 06 फरवरी 2025। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने प्रदेश में श्री विश्वकर्मा जयंती को राजकीय अवकाश घोषित करने हेतु मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है।

अपने पत्र में श्री सुथार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन एवं निर्माण का देवता माना जाता है, और देशभर के कारीगर, शिल्पकार, इंजीनियर तथा श्रमजीवी वर्ग उन्हें श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजते हैं। इस दिन देशभर में बड़े स्तर पर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन होते हैं, जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण अवसर को देखते हुए श्री विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेश में राजकीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि समाज के लोग श्रद्धा एवं उल्लास के साथ इस पर्व को मना सकें।

श्री रामगोपाल सुथार ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार उनकी इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी और शीघ्र ही इसकी घोषणा की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment