एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पंचारिया का श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

Published on: February 6, 2025

The Khabar Xpress 06 फरवरी 2025। बीकानेर भाजपा के नवनियुक्त देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का जिलाध्यक्ष बनने के उपरांत प्रथम बार जयपुर से बीकानेर आने पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रवेश से ही भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष के साथ जयपुर से साथ आये श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, समाजसेवी व भाजपा नेता अनिल जोशी (आडसर) का भी श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत किया गया।

रतनगढ़ में भी भाजपा नेताओं ने भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, अनिल जोशी का भावभीना स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ के कितासर, बिग्गा, सरदारशहर बाईपास और पुष्करणा भवन और भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में जिलाध्यक्ष का समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनिल जोशी के नेतृत्व में सुनील तावणियाँ द्वारा सैंकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ युवाओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता का मान बढ़ाया है। हम सभी को मिलकर भाजपा की आने वाले पंचायत चुनावों, नगर पालिका एवं नगरनिगम चुनावों में विजय पताका फहरानी है। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी देहात बीकानेर जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, भाजपा युवा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, श्याम पारीक, गंगाधर शर्मा, पार्षद भरत सुथार, मंगीलाल नाई सहित सैंकड़ो भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के नवनियुक्त बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का सुनील तावणियाँ ने युवा शक्ति के प्रतीक स्वामी विवेकानंद जी का चित्र एवं श्रीभागवत शक्ति सुधा की पुस्तक भेंट की।

देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment