एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मुख्यमंत्री से मिले श्रीडूंगरगढ़ विधायक, सीवरेज, बस स्टैंड, नहरी पानी और जीएसएस की रखी मांग, सरकार बनाये ट्रॉमा सेंटर

Published on: December 30, 2024

The Khabar Xpress 30दिसम्बर 2024। आज मुख्यमंत्री निवास पर बीकानेर संभाग के साथी मंत्रीगण एवं विधायकों के साथ माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक मे श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के विकास कार्यों, जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और आगामी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान करने मांग की।

विधायक सारस्वत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सर्वांगीण विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में भी अनेक विकास कार्य प्रगति पर है। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में विकास कार्यों की कार्य योजना बनवाकर विकास कार्य करवाने की मांग की।

सरकार बनाये ट्रॉमा सेंटर

विधायक सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर व उप जिला अस्पताल के लिए सरकारी बजट का आवंटन किया जाए। दानदाताओं द्वारा लंबे ट्रॉमा सेंटर निर्माण को लंबे समय तक अटका कर रख दिया गया है। सरकार स्वयं इसका निर्माण जल्द से जल्द करे जिससे आमजन को फायदा हो सके।

मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के ये उठाये मुद्दे

श्रीडूंगरगढ़ की चारों ओर बाईपास रिंग रोड का निर्माण करवाया जाए।
श्रीडूंगरगढ़ में गहन सर्वेक्षण के साथ ड्रेनेज योजना का कार्य करवाया जाए। शहर व गांव में नहरी पेयजल की आपूर्ति हेतु योजनानुसार कार्य हो। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन विभाग के कोने पर 7 बीघा भूमि में प्राइवेट व सरकारी बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाए।
नेशनल हाईवे 11 से श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के बाहर से बाईपास का निर्माण हो। पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए सीवरेज व पेयजल की कार्य योजना बनवाकर कार्य करवाया जाए। क्षेत्र के कई जगहों पर आर यू बी निर्माण व क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण करवाया जाए।
क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं सुचारू बिजली मिले इसके लिए गांव डेलवा, रीडी, ऊपनी, हेमासर में 33/11 के वी जीएसएस स्थापित करवाए जाए। श्रीडूंगरगढ़ में बीहड़ भूमि को मास्टर प्लान की परिरेखा से निकलवाकर औद्योगिक भूमि में परिवर्तन करवाकर रीको के स्थापना करवाई जाए जिससे श्रेत्र की जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment