एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

रोज खाना खाने के बाद पिएं हींग का पानी, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Published on: November 4, 2024

The Khabar Xpress 04 नवम्बर 2024। हींग को भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा माना है। हींग का इस्तेमाल सदियों से भारतीय खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए होता हैं। हींग सिर्फ रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाला एक मामूली मसाला नहीं है, बल्कि इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। औषधीय गुणों के कारण ही आज भी कई घरों में बुजुर्ग लगभग रोजाना ही रात को खाना खाने के बाद हींग का पानी जरूर पीते हैं। यही कारण है आज इस लेख माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं खाना खाने के बाद हींग का पानी पीने के फायदों के बारे में।

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

खाना खाने के बाद हींग का पानी पीने के फायदे-

hing-ka-pani-inside

1. पाचन क्रिया को सुधारने में मददगार-

रोजाना रात को खाना खाने के बाद हींग का पानी पीने से पाचन संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है। हींग के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं। रोजाना हींग का पानी पीने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

2. पेट की ऐंठन से दिलाता है राहत

खाना खाने के बाद जिन लोगों को पेट में ऐंठन या मरोड़ की  समस्या होती है, उनके लिए भी हींग बहुत फायदेमंद होती है। हींग के पानी में मौजूद औषधीय गुण पेट की ऐंठन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली पेट की ऐंठन से राहत दिलाने में भी हींग का पानी सहायक होता है।

From Easing Asthma To Relieving Period Pain: Expert Lists Benefits of  Asafoetida You Must Know | OnlyMyHealth

3. पेट की सूजन को कम करें

हींग में सूजनरोधी गुण होते हैं जो पेट की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। अगर आपको पेट में किसी भी प्रकार की सूजन महसूस हो रही है, तो हींग का पानी आपको आराम दिला सकता है।

4. इम्यूनिटी को बनाते हैं स्ट्रांग

हींग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मददगार होते हैं। रोजाना खाना खाने के बाद हींग का पानी पीने से आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और आप बीमारियों से दूर रहते हैं।

कैसे बनाएं हींग का पानी ?

– एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग डालें और इसे अच्छे से घोल लें।

– इस पानी को रोजाना खाना खाने के बाद पिएं।

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हींग में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाव करने में मददगार होते हैं, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए हींग का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। गर्भवती महिलाएं और बच्चे हींग के पानी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

सोर्स-गूगल

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में डॉ जगदीश गोदारा की एक ओर उपलब्धि, रूमेटॉइड आर्थराइटिस मरीज के घुटनों का किया सफल प्रत्यारोपण

क्षेत्र में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सेवायें, श्रीडूंगरगढ़ में जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ आज

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ वेदप्रकाश शर्मा की नियुक्ति, सांस के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment