एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान रोडवेज बसों मे 5 दिन फ्री में सफर कर सकेंगे स्टूडेंट्स, हटाई ये बाध्यता, देखे आदेश

Published on: October 20, 2024

The Khabar Xpress 20 अक्टूबर 2024। राजस्थान में छात्र 5 दिन फ्री में रोडवेज बसों में यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए भजनलाल सरकार ने गृह जिले की बाध्यता को हटाते हुए न सिर्फ स्टूडेंट्स को भर्ती परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद यानी कुल 5 दिन फ्री में सफर करने की सुविधा दी है। गृह जिले की बाध्यता को हटाते हुए राजस्थान सीमा में कहीं से भी स्टूडेंट को फ्री में सफर करने की छूट दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा-छात्रों के हितों एवं उनकी सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए, हमारी सरकार द्वारा आगामी समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर ) (CET) में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों को परिवहन निगम की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राज्य की सीमा के अंदर विशेष यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

यह सुविधा परीक्षा दिवस से दो दिन पूर्व एवं दो दिन पश्चात् तक उपलब्ध रहेगी, जिसके अंतर्गत परीक्षार्थी अपने निवास स्थल, कोचिंग संस्थान अथवा तैयारी केंद्र से परीक्षा स्थल तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इस निर्णय से परीक्षार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी तथा परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने में आने वाली परिवहन संबंधी चुनौतियों का समाधान होगा। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें, निश्चित ही आपके परिश्रम का सुखद फल मिलेगा। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आगामी 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 को समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर)-2024 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन जयपुर शहर के 150 केन्द्रों पर होगा। छह पारियों में (प्रथम पारी प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक) आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 3 लाख 11 हजार 333 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment