एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

इन टिप्स को अपनाकर सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ा सकते है पुरुष

Published on: October 16, 2024

The Khabar Xpress 16 अक्टूबर 2024। सर्दियां आरम्भ होने वाली है। सर्दियों में अकसर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अकसर पुरुष अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन पुरुषों को भी सर्दियों में अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की जरूरत होती है, मजबूत इम्युनिटी की जरूरत होती है। क्योंकि जिस तरह से सर्दियों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बीमारी की चपेट में जल्दी आ जाते हैं, उसी तरह पुरुषों के लिए भी सर्दियों का मौसम बीमारियों को लेकर आ सकता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में पुरुषों को भी अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पुरुष अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही कुछ टिप्स की मदद से भी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। जानते हैं सर्दियों में पुरुषों के लिए इम्यूनिटी बूस्टिंग टिप्स

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

सर्दियों में पुरुषों के लिए इम्यूनिटी बूस्टिंग टिप्स-

पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाएं

इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेना बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन सी, जिंक, मैग्नीशियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत जरूरी होते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, दाल आदि को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा चिकन, अंडा और फिश खाने से भी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसलिए पुरुषों को भी अपनी विंटर डाइट में विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही आपको जंक फूड, फास्ट फूड से परहेज करना चाहिए। आप बादाम, सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। 

exercise for men immunity boosting tips

रेगुलर एक्सरसाइज करें

फिट और हेल्दी बने रहने के लिए एक्सरसाइज और योग करना भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए पुरुषों को अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है। जो व्यक्ति रोजाना एक्सरसाइज करता है, उसका शरीर हमेशा मजबूत बना रहता है। आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

तनाव कम करें

स्ट्रेस इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। इसलिए पुरुषों को अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए हमेशा स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करनी चाहिए। स्ट्रेस किसी भी वजह से हो सकता है, लेकिन आप हमेशा स्ट्रेस से बचने की कोशिश करें और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखें। स्ट्रेस को कम करने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं, हेल्दी खाना खाएं। एक्सरसाइज करें और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

धूम्रपान और एल्कोहल से बचें

धूम्रपान और एल्कोहल आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। इसलिए आपको सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए धूम्रपान और एल्कोहल से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। धूम्रपान और एल्कोहल आपके स्वास्थ्य की स्थिति को खराब कर सकते हैं।

सोर्स-गूगल

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment