एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विप्र सेना ने दिया थानाधिकारी को ज्ञापन, दुर्घटना के आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Published on: September 22, 2024

The Khabar Xpress 22 सितम्बर 2024। गत अनंतचतुर्दशी के दिन 17 सितम्बर को तोलियासर से पहले हुई सड़क दुर्घटना में एक भी आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने के विरुद्ध ब्राह्मण समाज का वृहत संगठन विप्र सेना ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना पहुंचकर थानाधिकारी इन्द्रकुमार को ज्ञापन दिया। विदित रहे कि इस भयंकर दुर्घटना में एक महिला और युवती की मृत्यु हो गयी थी और एक अन्य महिला घायल हो गयी थी। विप्र सेना के बीकानेर प्रभारी पवन सारस्वत ने बताया कि उक्त प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के इतने दिनों बाद भी आज तक घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारियां नहीं होने पर सोशल मीडिया पर दोनों मृतकाओ की फोटो लगाकर आमजन विरोध कर रहे है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। आमजन एवं समाज पुलिस प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये का भयंकर विरोध है। अगर उनको जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी जुगलकिशोर सारस्वत ने भी थानाधिकारी से मिलकर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की बात कही। इस दौरान विप्र सेना श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष विनीत तावणियाँ, भेरूरतन जस्सू, यज्ञदत्त ओझा, गजानंद सारस्वत, आनन्द जोशी, रामनिवास सारस्वत, विकास गौड़, भरत गौड़, मुरलीधर सारस्वत, भगवती प्रसाद ओझा, प्रेम सारस्वत, सुनील सारस्वत, उत्तमचंद सारस्वत, कमल सहित अनेक विप्र गण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment