एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ के सहयोग से माहेश्वरी महिला मंडल ने लगवाये अबोल पक्षियों के लिए चबूतरे

Published on: September 13, 2024

The Khabar Xpress 13 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ की माहेश्वरी महिला मंडल ने अपने सेवाकार्यो में विस्तार करते हुए अबोल पक्षियों के लिये चबूतरे बनवाकर लगवाए। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा ने बताया कि माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा समिति को सम्पर्क करके अबोल पक्षियों के लिये सेवाकार्य करने की अभिरुचि जताई, तब आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने उन्हें अबोल पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था करने के लिए चबूतरे बनाने की राय दी। जिसपर महिला मंडल की सहमति और आर्थिक सहयोग से समिति द्वारा दो चबूतरो का निर्माण करवाकर कालूबास शिवधोरा और कालूबास स्थित नेचर पार्क में लगवा दिए गए।

विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ की माहेश्वरी महिला मंडल की मातृशक्ति अपने सेवाकार्यो से क्षेत्र में अग्रणीय स्थान रखती है। मंडल द्वारा सार्वजनिक जनहित के कई सेवाकार्यो का संचालन होता है। मंडल क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। चिकित्सा शिविरों का संचालन करने के साथ ही साथ मंडल द्वारा गौसेवा और प्राणिमात्र हितार्थ कार्य किये जाते है। कोरोना काल मे भी सक्रिय रहकर मंडल द्वारा मानव सेवा की गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment