क्षेत्र की दो बेटियों का फुटबॉल टीम में हुआ चयन, अलवर में खेलेगी राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट

The Khabar Xpress 13 सितंबर 2024। \”बेटियां क्या बेटों से कम है..\” इसको चरितार्थ किया है क्षेत्र की दो बेटियों ने। क्षेत्र की दो बेटियों का फुटबॉल टीम में चयन हुआ है और वे दोनों अलवर में 17 से 23 सितंबर तक होने वाले राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

\"\"

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरजनसर की प्रधानाचार्य कांता सारस्वत ने बताया कि विद्यालय की दो छात्राओं कौशल्या सारस्वत और रूपा बावरी का चयन राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये बीकानेर जिले की टीम में हुआ है। दोनों छात्राएं यहां से राजकीय उच्च माध्यमिक ढिंगसरी जायेगी वहाँ बीकानेर जिले की टीम में शामिल होकर अलवर में खेलने जायेगी। उन्होंने बताया कि इस राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रामगोपाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर में 17 सितंबर से 23 सितम्बर तक आयोजित होगा। प्रधानाचार्य कांता सारस्वत ने बताया कि दोनों छात्राओ को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरजनसर से शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश पूनिया, प्रभुराम डूडी और सीताराम जाट ने जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए ढिंगसरी के लिए रवाना किया। जहां से बालिकाएं राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम में शामिल होकर अलवर में खेलेगी।

Leave a Comment