एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शिक्षक दिवस पर महापुरुष सम्मान समारोह समिति ने किया सेवानिवृत्त शिक्षक जोशी को सम्मानित

Published on: September 6, 2024

The Khabar Xpress 06 सितंबर 2024। 5 सितंबर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। महापुरुष समारोह समिति द्वारा आज 6 सितंबर शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह कस्बे की महाराणा प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में साहित्यकार श्याम महर्षि मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि शाला प्राचार्य भगतसिंह धनखड़, मुख्यवक्ता साहित्यकार मदन सैनी एवं श्रीगोपाल राठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

शाला की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में प्रेरणादायक व्यक्तित्व श्री सीताराम जोशी सेवानिवृत्त व्याख्याता श्रीडूंगरगढ़ को अपने जीवनकाल में शिक्षक के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संस्था की ओर से साफा, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम महर्षि ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र एवं समाज के विकास की मुख्य धुरी है। ये विकास को मजबूत करते है, इनके कार्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत होते है। महर्षि ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्रहित में कड़ी मेहनत करने का सन्देश दिया।

मुख्यवक्ता डॉ मदन सैनी ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन विश्व के महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित किया। सैनी ने डॉ राधाकृष्णन के दर्शन पर व्याख्यान दिया। डॉ सैनी ने सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम जोशी के अध्यापन संस्मरणों को सुनाया। सेवानिवृत्त अध्यापक सीताराम जोशी ने संस्था का सम्मान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने आज बच्चों को कड़ी मेहनत एवं अनुशासन में रहकर स्वाध्याय की सीख दी। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था गतिविधियों की जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हेतु निष्ठापूर्वक कार्य कर रही है । राठी ने कहा कि संस्था शीघ्र ही राष्ट्र एवं समाज हितेषी नई रचनात्मक गतिविधियां प्रारम्भ करेगी।

इस अवसर पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, तुलसीराम चोरड़िया, जगदीश मूंधड़ा, भंवरलाल भोजक, बजरंगलाल सेवग, जगदीश स्वामी,रामकिशन राठी, निर्मल पुगलिया, शुभकरण पारीक, विजयराज सेवग, विमल भाटी, विजय महर्षि, मनोज डागा, ललित बाहेती, जगदीश भाम्भू, कुम्भाराम घिंटाला , राजेश शर्मा, रमेश व्यास, सुरेश भादानी, अशोक पारीक सहित शहर के गणमान्य लोग एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यदीप ने किया।

महाराणा प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय की छत्राओ ने स्वागत गान से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment