एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

व्यक्ति खाने पीने में संयम और विवेक रखे, तभी स्वस्थ जीवनशैली बनेगी: साध्वी कुंथुश्री, जैन समुदाय के पर्युषण पर्व आज से प्रारम्भ, प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस मनाया

Published on: September 1, 2024

The Khabar Xpress 01 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज के महापर्व पर्युषण पर्व का खाद्य संयम दिवस के साथ शुभारम्भ हुआ। साध्वी सेवा केंद्र में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री ने समुपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्युषण ज्ञान-दर्शन-चारित्र की साधना और उपासना का पर्व है। व्यक्ति बाहरी जीवन जीता है परन्तु पर्युषण के दिवस उसे आत्मावलोकन की प्रेरणा देने वाले है। साध्वी ने आगे कहा कि पर्युषण का प्रथम दिवस खाद्य संयम दिवस का है। व्यक्ति खाने पीने में संयम रखें और विवेकपूर्ण तरीके से खाद्य सामग्री का सेवन करे। व्यक्ति का भोजन संयमित होगा तो उसका शरीर स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ शरीर से वह धर्म की साधना कर सकता है। व्यक्ति अनावश्यक भोजन करने से बचे और सात्त्विक भोजन की प्रवृत्ति को विकसित करें। साध्वी सुमंगलाश्री ने अपने संचालकीय उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति जैसा अन्न खाता है वैसा ही उसका मन होता है और जैसा पानी पीता है वैसी ही उसकी वाणी होती है। इसलिए व्यक्ति को अपने आत्मिक और व्यक्तित्त्व विकास के लिए खाद्य संयम व विवेक रखना चाहिए। कार्यक्रम में साध्वी ललिताश्री, साध्वी जीतयशा, साध्वी सरसप्रभा ने भी खाद्य संयम पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।
कार्यक्रम में सभा की ओर से जैन विद्या परीक्षा के बैनर का विमोचन किया गया। गत वर्ष की जैन परीक्षाओं के प्रमाण पत्र संभागियों को वितरित किये गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment