एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

केंद्रीय कानून मंत्री ने सोनियासर में किया ग्राम पंचायत भवन सहित विकास कार्यों का लोकार्पण, देखे वीडियो

Published on: August 29, 2024

The Khabar Xpress 29 अगस्त 2024। आज दोपहर से ही श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर रहे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल देर शाम सोनियासर गोदारान और सोनियासर शिवदानसिंह पहुंचे। केंद्रीय मंत्री के साथ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा ओबीसी देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, किसनाराम गोदारा, सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, बीकानेर मेयर प्रतिनिधि गुमानसिंह राजपुरोहित, चंद्रप्रकाश बारूपाल भी सोनियासर पहुंचे। कार्यक्रम का मंच संचालन राजू हीरावत ने किया।

सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री ने सोनियासर गोदारान में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद सोनियासर शिवदानसिंह में मिनी सचिवालय (ग्राम पंचायत भवन) और उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज में जनता के काम होते है। सोनियासर में ही वर्तमान सरकार में दो ट्यूबवेल बनाने की घोषणा हुई।

श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि भाजपा देशहित में कार्य करने वाली पार्टी है। यह विभाजन की राजनीति नहीं करती है।

केंद्रीय मंत्री ने ली चुटकी

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम ने चुनावी काल के बारे में चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार मैं चुनाव के समय आपसे वोट मांगने नहीं आ सका था इसलिए आज आया हूं। केंद्रीय मंत्री ने राजस्थानी में बोलते हुए कहा कि ” अबके बळती घणी बाजे ही, आ बळती आपणे लोकसभा क्षेत्र र चारो मेर ही। चुरू स्यु बळती आवे ही कि कस्वां न टिकट कोनी दी। तो श्रीगंगानगर स्यु दूजी बळती चाले ही। बाड़मेर री बळती री आंच भी अठे तक आवे ही। पण जनता रो भरोसा म्हारे पर हो जणा म्ह आज पाछो थारे बीच म आग्यो। लोग तो घणी बळत मेटण री कोशिश करी पण जनता ताबे कोनी आवण दी।”

जनसमस्या का किया तुरंत निस्तारण

सोनियासर निवासियों ने बिजली, पानी और गौशाला की जमीन पट्टे आवंटन के विरोध की सुनवाई करते हुए क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि गौशाला भूमि के आवंटन का मामला आपस मे दोनों पक्षो को बैठाकर किया जाएगा। गांव वालों की पेयजल समस्या पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने तुरंत राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री से फोन पर वार्ता की और एक ओर ट्यूबवेल की तत्काल स्वीकृति दिलाई। ढाणियों में वंचित विद्युत कनेक्शन के लिये राजस्थान के बिजली मंत्री से मोबाइल पर वार्ता करके बीकानेर संभाग में 16000 के करीब ढाणियों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत पुनः विद्युत कनेक्शन शुरू करने का कहा।

देखे वीडियो…

सरपंच यसोदा देवी मेघवाल ने गांव के ग्रामीणों सहित सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थानाधिकारी इंद्रकुमार, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment