एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ख्यातिनाम तबलावादक परमेश्वर कत्थक को नवाजा जाएगा श्री जसवंत मल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान से

Published on: August 25, 2024

The Khabar Xpress 25 अगस्त 2024। गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने रविवार को घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का श्री जसवंत मल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान राजस्थान के नामचीन तबलावादक श्री परमेश्वर कत्थक को भव्य समारोहपूर्वक प्रदान किया जाएगा।
समिति के सदस्य विजय महर्षि ने बताया कि इस सम्मान के अन्तर्गत गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से इक्कीस हजार रुपये की राशि, शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे, वहीं उनकी कला के कद्रदान भी उनका सम्मान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि परमेश्वर कत्थक तबलावादक के रूप में विगत पच्चीस वर्षों से संगीत सेवा कर रहे हैं। उन्होंने देश-प्रदेश के बहुत से गायकों के साथ संगत की है। आपको संगीत से जुड़ी अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। समिति के सदस्य बजरंग शर्मा ने बताया कि यह सम्मान साहित्य, कलाप्रेमी श्री गौरीशंकर राठी परिवार की ओर से प्रति वर्ष संगीत कला से जुड़े प्रतिभावान कलाकार को प्रदान किया जाता है, पूर्व में यह सम्मान प्रसिद्ध गीतकार-संगीतकार श्री सागर भाटी, गायक भंवरजी स्वामी, प्रसिद्ध गायक रमजान मोहम्मद तथा पप्पू मारू को प्रदान किया जा चुका है। समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि परमेश्वर कत्थक का पूरा परिवार संगीत कला को समर्पित है। कथावाचक संतोष सागर ने कहा कि परमेश्वर कत्थक का तबलावादन जादू जगानेवाला होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment