एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कल 2 अगस्त को किसानों की मांगों को लेकर जेवीवीएनएल के मुख्य अभियन्ता कार्यालय का कांग्रेस करेगी घेराव

Published on: August 1, 2024

The Khabar Xpress 01 अगस्त 2024। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर। (देहात) द्वारा कल 2 अगस्त को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमीटेड, बीकानेर के मुख्य अभियन्ता कार्यालय का घेराव कर जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं बिजली दरों में बढ़ोतरी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि देहात कांग्रेस द्वारा बिजली कटौती नहीं करने, अभी हाल ही में बिजली की बढ़ी हुई सरचार्ज दरों को वापस लेने, किसानों को कृषि हेतु निर्बाध 8 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने और किसानों को ट्रांसफॉर्मर समय पर उपलब्ध कराने इत्यादि मांगों को लेकर यह घेराव प्रदर्शन किया जा रहा है।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह के अनुसार
इस घेराव कार्यक्रम में जिला प्रभारी पूसाराम गोदारा, नोखा विधायक श्रीमती सुशीला रामेश्वर डूडी, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व मन्त्री और लोकसभा प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व मंत्री व कोलायत विधानसभा प्रत्याशी भँवरसिह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, लूणकरणसर विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र मूण्ड, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल सहित सभी पंचायत समिति प्रधान, सम्पूर्ण जिला, ब्लॉक व मण्डल कार्यकारिणी, जिला परिषद सदस्यगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक और जिले के सभी विभागों, प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा के सभी पूर्व और वर्तमान पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण सम्मिलित होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment