The Khabar Xpress 31 जुलाई 2024। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जिस दिन नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ की कोई चर्चा ना हो। सफाई व्यवस्था और रोड लाइट अब आम बात हो गयी है। पिछले कई महीनों में नगरपालिका कार्मिको एवं आमजन के बीच झड़प और मुकद्दमेबाजी भी देखने को मिल रही है। जो कि किसी भी स्तर पर सही नहीं है। ना आमजन ये चाहेगा कि हमारी किसी से झड़प हो और ना ही कोई कार्मिक चाहता होगा कि हम किसी से व्यर्थ बोलचाल करे। लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं हो रही है तो कहीं न कहीं ये विचारणीय है कि ऐसी घटनाएं क्यो बढ़ रही है। ये जनता का आक्रोश बनकर उभरा है जो विगत वर्षों में नगरपालिका की कार्यशैली से उत्पन्न हुआ है। आमजन को नगरपालिका से सिर्फ सफाई व्यवस्था और शहर की लाइट व्यवस्था की जरूरत है जो कि पिछले काफी समय से गर्त के जा रही है।
कल मंगलवार देर शाम वार्ड 5-6 में वार्डवासियों एवं नगरपालिका सफाईकर्मियों के बीच झड़प का वीडियो सामने आरहा है। हालांकि The Khabar Xpress किसी भी तरह के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है
मोहल्लेवासी विक्रम मालू ने आरोप लगाया कि नगरपालिका एसआई कमल चांवरिया कल सफाईकार्मिको के साथ जोशी हॉस्पिटल के पास सफाई करने पहुंचे। मालू ने बताया कि कार्मिको ने 10 दिन पहले इस सड़क पर बने हुए चेम्बर्स को तोड़ दिया और उन चेम्बर्स और नालियों का कचरा निकाल कर सड़क पर डाल दिया जो 10 दिनों से नही उठा रहे थे जिसकी शिकायत बार बार नगरपालिका में कई जा रही थी। आज नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा से फोन पर वार्ता करने के बाद सफाईकर्मी पहुंचे साथ मे नगरपालिका अध्यक्ष भी मौके पर आगये। मोहल्लेवासियों के इतने दिनों तक कचरा नहीं उठाने का उलाहना देने पर एसआई कमल चांवरिया ने मुझे धक्का दिया। मोहल्लेवासियों ने इसका विरोध किया और जिसके कारण सफाईकर्मी बिना सफाई किये ही वापिस लौट गए। मोहल्लेवासी कई दिनों से सफाई ना होने के कारण आक्रोशित है।
मेरे पास मोहल्लेवासी का फोन आने पर नगरपालिका कार्मिको को मौका स्थल पर पहुंचने और मैं स्वयं जेसीबी और ट्रेक्टर लेकर पहुंचा जहां पर मोहल्लेवासियों ने सफाई नही करने दी। एसआई कमल चांवरिया ने मोहल्लेवासी को हाथ से हटाते हुए अपना काम करने देने का कहा। विरोध को देलहते हुए मैं वापिस लौट गया।
मानमल शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष
जब सफाइकार्मिको के साथ मैं जोशी हॉस्पिटल के पास पहुंचा तो वार्डवासियों ने टूटे हुए चेम्बर का मलबा हटाने का कहा। मेने इसके निर्माण होने तक ऐसे ही पड़े रहने का बोला क्योंकि मलबा हटाने पर किसी भी जानवर के इसमे गिर जाने का डर रहता। वार्डवासियों ने पूरी सफाई करने या फिर नही करने की बात कही और मुझे मजबूरन वापिस लौटना पड़ा। मेने किसी के साथ कोई धक्कामुक्की नही की।
कमल चांवरिया, नगरपालिका एसआई
देखे वीडियो…
https://www.facebook.com/share/v/wxviDr7kyWuQdN2o/?mibextid=oFDknk









