एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर, आसान एक्सरसाइज की मदद से करें इसे कंट्रोल

Published on: July 31, 2024

The Khabar Xpress 31 जुलाई 2024। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन से तमाम बीमारियां घर करने लगती हैं, जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेल, किडनी के रोग आदि। इसलिए एक स्वस्थ शरीर के लिए ब्लड प्रेशर संतुलित बने रहना बहुत ही जरूरी है। आमतौर पर लोग डैश डाइट, लो सोडियम यानी कम नमक वाला खाना, प्रोसेस्ड फूड से दूरी बना कर ब्लड प्रेशर कम करते हैं, लेकिन इसके लिए एक सक्रिय जीवनशैली और रूटीन एक्सरसाइज बहुत जरूरी है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार लगभग 150 मिनट की मध्यम तीव्रता की एक्सरसाइज या फिर 75 मिनट की अति जोरदार एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। ऐसे में एरोबिक एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर आसानी से कम किया जा सकता है। ऐसी एक्सरसाइज, जो आपके मांसपेशियों को बिना हिलाए की जा सके, उनसे ब्लड प्रेशर कम होता है, जैसे आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज। वॉल स्क्वाट्स इनका ही एक रूप हैं।

ऐसे करें वॉल स्क्वाट्स

दीवार पर पीठ टिका कर खड़े हो जाएं। फिर पैरों को लगभग 18 इंच आगे की तरफ बढ़ाएं और कुर्सी के आकार में बैठने की आकृति में रहें। जांघों को जमीन से बराबर रखें। पेट की मांसपेशियों को तान कर रखें और नाक से लंबी सांस लें और छोड़ें। ऐसे 20 से 60 सेकंड तक करें। फिर दीवार से लगे हुए ही खड़े हो जाएं। 30 से 60 सेकंड तक रेस्ट करें और फिर इस प्रक्रिया को फिर दोहराएं।

इसके अलावा आप अपने डेली रूटीन में भी कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं, जिससे हार्ट मजबूत होता और अच्छे से ब्लड पम्प भी होता है। इससे हार्ट कम मेहनत कर ज्यादा ब्लड पम्प कर पाएगा और ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहेगा। ऐसी एक्सरसाइड के कुछ उदाहरण निम्न हैं-

  • एरोबिक क्लास- घर के आसपास कहीं जुंबा, एक्वा एरोबिक या फिटनेस क्लास चल रही हो तो जरूर ज्वाइन करें।
  • साइक्लिंग- साइक्लिंग भी एक बेहतरीन कार्डियो है, जिससे हार्ट रेट तेज होता है और अधिक ऑक्सीजन पम्प होता है और ब्लड प्रेशर संतुलित होता है।
  • स्विमिंग- ट्रेनर के निर्देशन में फ्री स्टाइल स्विमिंग से शुरुआत करते हुए फिर अनुभव के साथ एक्वा जॉगिंग कर के भी आप ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।
  • रनिंग और जॉगिंग- कम दूरी और कम स्पीड से शुरू करते हुए तेज स्पीड और लंबी दूरी तय करने का लक्ष्य बनाएं।
  • ब्रिस्क वॉक- तेज-तेज चलने से भी हार्ट रेट के साथ ब्रीथिंग रेट बढ़ता है और ब्लड प्रेशर संतुलित होता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment