Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

क्षेत्र में भाजपा रही पूरे दिन सक्रिय, कार्यसमिति की बैठक सहित, पूर्व राष्ट्रपति को किया याद, किया वृक्षारोपण

---Advertisement---

The Khabar Xpress 27 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज भाजपा पार्टी और नेता पूरे दिन सक्रिय रहे। क्षेत्र में पार्टी नेताओं ने अलग अलग कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाई। भाजपा ने जहां मोमासर और बापेऊ मंडल कार्यसमिति की बैठक की तो वही पूर्व राष्ट्रपति स्व. अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर उनको याद किया।

भाजपा मोमासर मंडल कार्यसमिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक संपन्न

शनिवार को आज भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ पर भाजपा मोमासर मंडल कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष शिव जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं मुख्यवक्ता श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुभाष कमलिया मंच पर विराजमान रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार के बजट को जनकल्याणकारी बताया और विकसित श्रीडूंगरगढ़ व आपणों अग्रणी श्रीडूंगरगढ़ के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर बजरंग प्रजापत, भूपनाथ, दलीप कुमार पंचारिया, खीराजनाथ, जेठाराम भांभू, संतोष कुमार, राजेश कुमार सेवग, रूपाराम बाबरी, गणेश प्रजापत, उतमनाथ, गंगाधर शर्मा, महेंद्र सिंह राठौड़, एडवोकेट सुखदेव व्यास, धनश्याम बिहानी, ओमप्रकाश सारस्वत, अर्जुनराम शर्मा, भगवान सिंह तंवर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

\"\"

सांवतसर में हुई भाजपा बापेऊ मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, पंचायत समिति में पौधारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

बपेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा के नेतृत्व में सांवतसर में संपन्न हुई मण्डल कार्यसमिति की बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ ने लोकसभा एवं विधानसभा में पार्टी को मिली जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए केंद्रीय एवं राज्य द्वारा विकासोन्मुखी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का संदेश दिया। मीटिंग के पश्चात पार्टी के कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति में पौधारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष गोदारा ने पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताया।

\"\"

इस दौरान मंडल महामंत्री मूलचंद मेघवाल, महामंत्री शुभकरण बिश्नोई, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रामनिवास बिश्नोई, वरिष्ठ सदस्य रेडाराम सियाग बनिया, अशोक, शंकरलाल बिश्नोई, एससी मोर्चा से पूनम मेघवाल, मंत्री बुधरनाथ सिद्ध, महेश राजोतिया आदि शामिल हुए।

\"\"

भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाईलमैन डॉ.अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण करके और पुष्पांजलि देकर कलाम को किया यादa

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन स्व. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर नगरपालिका में पौधारोपण करके कलाम के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनके कार्यों को याद किया।

\"\"

भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन छींपा और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा पार्षद पवन उपाध्याय, विक्रम शेखावत, रामसिंह जागीरदार, रजत आसोपा, शहर भाजपा महामंत्री महेश राजोतिया, भवानी तावणियाँ, गोपाल प्रजापत, महेंद्र सिंह राजपूत, लकी अहसान छींपा, आरीफ छींपा, अमन छींपा, नरेंद्र, कमल वाल्मीकि, राजेश, महफूज़ आदि ने डॉ कलाम की याद में वृक्षारोपण किया।

\"\"

इसके बाद अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन ने डॉ कलाम के सेवा कार्यों को याद करते हुए गौशाला में गुड़ तथा आवारा गौवंश को हरा चारा देकर सेवा कार्य किया।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment