एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

दिमाग और नर्वस सिस्टम पर भी अटैक कर सकता है डेंगू, डॉक्टर से जानें गंभीर नुकसान

Published on: July 27, 2024

The Khabar Xpress 27 जुलाई 2024। मानसून आते ही कई सारी बीमारियां और संक्रमण लोगों को अपना शिकार बनाने लगते हैं। इस दौरान खाने, पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। डेंगू इन्हीं बीमारियों में से एक है, जो इस मौसम में तेजी से फैलता है। बीते कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। यह मच्छरों से होने वाली सबसे आम बीमारी है, जो कई बार गंभीर मामलों में जानलेवा भी हो सकती है।

ऐसे में जरूरी है कि इससे बचाव के लिए सभी जरूरी बातों की पूरी जानकारी हो। विशेषज्ञ बताते है कि डेंगू कई तरह से हमारे शरीर को प्रभावित करता है। इतना ही नहीं इसका असर हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम पर भी पड़ता है।

हाईलाइट्स

  1. Dengue एक गंभीर बीमारी है, जो अक्सर बरसात के दिनों तेजी से फैलती है।
  2. यह एडीज प्रजाति के मच्छर से फैलती है और किसी को भी अपना शिकार बना सकती है।
  3. डेंगू बुखार का असर हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम पर भी देखने को मिलता है।

क्या है डेंगू ?

डेंगू बुखार एक मच्छर जनित बीमारी (mosquito-borne illness) है, जो दुनिया के ट्रॉपिकल और सब-ट्रॉपिकल क्षेत्रों में होती है। सामान्य डेंगू तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों का कारण बनता है। वहीं, डेंगू बुखार का गंभीर रूप, जिसे डेंगू हेमरेजिक फीवर भी कहा जाता है, गंभीर ब्लीडिंग, ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट (शॉक) और मौत का कारण बन सकता है। यह बीमारी आमतौर पर एडीज मच्छरों के जरिए फैलती है।

डेंगू का दिमाग और नर्वस सिस्टम पर प्रभाव

डॉक्टर बताती है एडीज मच्छरों के जरिए फैलने वाले डेंगू वायरस के कारण होने वाला डेंगू बुखार मुख्य रूप से व्यक्ति की इम्युनिटी को प्रभावित करता है। साथ ही यह पीड़ित पर महत्वपूर्ण न्यूरोलॉजिकल प्रभाव भी डाल सकता है। हालांकि, डेंगू से जुड़ी न्यूरोलॉजिकल जटिलताएं कम आम हैं, लेकिन मेडीकल हेल्प की मदद से तेजी से इसकी पहचानी जा रही हैं।

वायरस का ब्रेन पर असर

डेंगू वायरस पीड़ित व्यक्ति के ब्रेन और नर्वस सिस्टम को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। एन्सेफलाइटिस, दिमाग की सूजन, इसके सबसे गंभीर प्रभावों में से एक है। इसकी वजह से मरीजों को गंभीर सिरदर्द, तेज बुखार, दौरे, मानसिक स्थिति में बदलाव और यहां तक ​​कि कोमा जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा डेंगू से मेनिनजाइटिस भी हो सकता है, जो ब्रेन और रीढ़ की हड्डी के आसपास की झिल्लियों की सूजन है, जिससे गर्दन में अकड़न, फोटोफोबिया और गंभीर सिरदर्द होता है।

डेंगू का नवर्स सिस्टम पर असर

डेंगू की वजह से होने वाली अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में एक्यूट डिसेमिनेटेड एन्सेफेलोमाइलाइटिस (एडीईएम) शामिल है, जो ब्रेन और रीढ़ की हड्डी में फैली सूजन सूजन होती है। साथ ही इससे गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS)भी हो सकता है, जो एक ऐसी स्थिति जहां इम्यून सिस्टम पेरिफेरल नर्व पर हमला करती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी और लकवा हो सकता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment