एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के गुरुवंदन कार्यक्रम में नवनियुक्त शिक्षकों का किया गया सम्मान

Published on: July 26, 2024

The Khabar Xpress 26 जुलाई 2024। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा गुरुवंदन कार्यक्रम कस्बे के राजकीय रूपादेवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय अनुशासित एवं शिक्षा क्षेत्र में समर्पण भाव से कार्य करने में प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बालक बालिकाओं को शिक्षित करने का दायित्व शिक्षकों पर है, शिक्षक अपने कार्य का आंकलन करे क्योंकि शिक्षक का काम साधारण नही असाधारण है।

संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष रवि आचार्य ने कहा कि शिक्षक को समस्या के निवारण के लिए हर पल तैयार रहना तथा मेरा विद्यालय मेरा परिवार थीम पर अपने विद्यालय का विकास करते हुए नवाचार करना चाहिए।

स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यवाह प्रदीप कौशिक ने कहा कि शिक्षकों को जीवन में स्वदेशी, समरसता, कर्तव्यनिष्ठा का भाव अपनाना चाहिए। सेवानिवृत्त प्राचार्य लीलाधर सारस्वत ने कहा कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा गुरुवंदन कार्यक्रम में नव नियुक्त शिक्षकों के सम्मान से शिक्षकों की जिम्मेदारी ओर बढ़ जाती है। सेवानिवृत्त प्राचार्य आदूराम जाखड़ ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने बच्चों की तरह मानते हुए निष्ठा के साथ समर्पण भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय विकास के लिए भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय विकास के पथ को आगे बढ़ाना चाहिए। जिलामंत्री नरेंद्र आचार्य ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थी बनकर अपने विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना चाहिए।

कार्यक्रम अधिकारी विष्णुदत्त जोशी ने कहा कि विद्यालय की गतिशीलता व सार्थकता शिक्षक की कार्यप्रणाली तथा व्यवहार पर निर्भर करती है।शाला में विद्यार्थियों को ऐसे तैयार करो कि शिक्षित होकर देश का नाम रोशन करे। गुरुवंदन आयोजित कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र में नव नियुक्त सौ के करीब शिक्षक व शिक्षिकाओं का पुष्प माला एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष अनिल सोनी व राजू शर्मा ने किया। संघ के जिला सभापति दयाशंकर शर्मा ने सभी आगन्तुको का आभार जताया। इस दौरान महावीरप्रसाद सारस्वत,नेमीचंद मारू, हरिहरण स्वामी,ओमप्रकाश तावणियां ,बीरबलराम, मनोज लखारा, ओमप्रकाश बाना,भंवरलाल मोट,प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
गुरुवंदन कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment