एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

जलदाय विभाग के कार्यों को आरडब्ल्यूएसएससी को हस्तांरित करने का किया विरोध, उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Published on: July 26, 2024

The Khabar Xpress 26 जुलाई 2024। जलदाय विभाग के कार्यों को आरडब्ल्यूएसएससी को हस्तांरित करने का विरोध मुखर होने लगा है। संयुक्त संघर्ष समिति PHED राजस्थान के बैनर तले आज श्रीडूंगरगढ़ शाखा के जलदाय विभाग के कार्मिकों ने उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के बिंदु संख्या 190 (i) द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समस्त कार्यों, कार्मिकों एवं पेयजल योजनाओं सहित RWSSC में हस्तांतरित करने की कार्यवाही प्रस्तावित की गयी है। राज्य सरकार के द्वारा किये गये इस निर्णय के विरोध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संगठनों द्वारा संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पूरे राज्य में दिनांक 22.07.2024 से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज 26 जुलाई को सामुहिक अवकाश लेकर संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा जयपुर सहित समस्त जिला स्तर पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। विभाग के कार्मिक राजकुमार तावणियाँ ने बताया कि अगर सरकार द्वारा 28 जुलाई तक कोई सकारात्मक कदम नही उठाया जाता है तो समिति के बैनर तले 29 जुलाई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। कार्मिक मनोज कुमार नाई ने बताया कि आरडब्ल्यूएसएससी की हालत संभवतया इन सभी निगमों से भी दयनीय और अधिक खराब है। ऐसे में कर्मचारियों का मासिक वेतन, पेंशन भुगतान भी समय पर होना असंभव है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवार की आजीविका पर संकट खड़ा होने की आशंका है। राज्य में पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों को निगम को हस्तांरित किए जाने का निर्णय राज्य के आम नागरिकों, विभागीय कर्मचारियों और राज्य सरकार के भी हित में नहीं है। इस दौरान ओमप्रकाश, बजरंग लाल, रविकुमार, सरोज, इंदु देवी, हरीराम, गौरीशंकर सहित श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment