एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

रोजाना सुबह खाली पेट खाएं भीगे हुए चने, जल्दी-जल्दी बनेगा खून, महीनेभर में तगड़ा हो जाएगा शरीर

Published on: July 25, 2024

The Khabar Xpress 25 जुलाई 2025। भीगे हुए चने खाने से शरीर को हैरतअंगेज ताकत मिलती है। अगर आप भी रोजाना रात में एक मुट्ठी चने पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन कर लेते हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि इससे शरीर में खून की मात्रा तो तेजी से बढ़ती ही है, साथ ही आप दिल से जुड़ी तमाम बीमारियों से भी बचे रहते हैं। इसमें पाए जाने वाले खनिज आपकी त्वचा और बालों के लिए भी काफी करामाती होते हैं, तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके सेवन से होने वाले 5 लाजवाब फायदों के बारे में।

दूर होगी कमजोरी

शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे लोगों के लिए काले चने को भिगोकर खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह न सिर्फ कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, बल्कि इसमें शामिल पोटेशियम और मैग्नीशियम भी सर्दी-बरसात-गर्मी या कहें कि हर मौसम में शरीर को एनर्जी से भरपूर रखते हैं। ऐसे में, आपका इम्यून सिस्टम औरों के मुकाबले काफी बूस्ट रहता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार

भीगे हुए चने का सेवन करने से शरीर में खून भी तेजी से बढ़ता है। आयरन से भरपूर होने के कारण यह आपके हीमोग्लोबिन लेवल को बूस्ट करते हैं। यही वजह है कि इसे वेजिटेरियन लोगों के लिए ताकत का शानदार सोर्स कहा जाता है। बता दें, कि अगर आप रोजाना एक मुट्ठी भीगे हुए चने खाना शुरू कर देंगे, तो आपको प्रोटीन की भरपाई के लिए अंडा या पनीर खाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

नहीं होगी दिल की बीमारी

भीगे हुए काले चने कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड शुगर तक को काबू में रखने में मददगार होते हैं। रोजाना इन्हें भिगोकर खाने से शरीर में ब्लॉकेज या खून में प्लाक की शिकायत भी नहीं होती है। डाइट्री फाइबर से भरपूर यह चने पित्त में एसिड को बांधने में मदद करते हैं, जिससे आपकी सेहत दुरुस्त रहती है।

त्वचा और बाल भी रहेंगे हेल्दी

आप जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर चेहरे पर साफ देखने को मिलता है। ऐसे में, अगर आप रोजाना भीगे हुए चने का सेवन करते हैं, तो तय मानिए कि आपको त्वचा और बालों में शानदार फायदे देखने को मिलने लगेंगे। यह त्वचा को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाता है और कमजोर बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment