The Khabar Xpress 23 जुलाई 2024। कल सोमवार को ज्ञानदीप स्कूल रामपुरा बस्ती गली नंबर 13 में सरयू पारीण ब्राह्मण समाज की बैठक समाज अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। बैठक में जयपुर से पधारे राजस्थान सरयू पारीण ब्राह्मण समाज के मंत्री सुरेंद्र चौबे का बीकानेर पधारने पर स्वागत अभिनंदन किया गया। उन्हें बीकानेर में होने वाली समाज की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमोकी जानकारी दी गयी। बैठक में आगामी 11 अगस्त को तुलसी जयंती कार्यक्रम हेतु चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि तुलसी जयंती पर हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी प्रातः 8:00 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण और विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया जाएगा
इसके साथ ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पारिवारिक प्रतिभोज का भी आयोजन किया जाएगा। इनके अलावा ज्ञानेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र पांडे, अजय मिश्रा, निर्भय शुक्ला, राजीव द्विवेदी, विकास उपाध्याय, रजत चतुर्वेदी, शुभम पांडे, रवि रंजन मिश्रा, बालमुकुंद तिवारी सहित समाजजनों ने हिस्सा लिया।
11 अगस्त तुलसी जयंती पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज ने लिया सर्वसम्मति से निर्णय
Published on: July 23, 2024








